फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मलोरना में चोरी की सूचना झूठी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
संकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत मलोरना से चोरी की एक सूचना पुलिस जांच में गलत पाई गई है। आठ मई को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रीति चौधरी पत्नी रवि चौधरी निवासी मलोरना ने तहरीर दी कि सात मई को रात्रि में घर के सदस्य वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे, घर में वह व उनकी सास थीं। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और चोरी कर ली।
विज्ञापन

तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की गई। जांच और पूछताछ व साक्ष्यों के संकलन के बाद चोरी की घटना फर्जी साबित हुई। वादिनी ने पूछताछ में बताया कि परिजनों के वापस आने पर घर में चोरी का अंदेशा हुआ था एवं कुछ जेवरात कम लगे थे। प्रथम दृष्टया यह मामला भ्रम, गलतफहमी के कारण पुलिस को दी गई एक गलत सूचना है।
एसपी द्वारा अपील की गई कि किसी भी घटना की सूचना देने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें। पुलिस को गुमराह करने या फर्जी सूचना देकर राजकीय कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें