फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Wed, 02 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी का मामला
विज्ञापन

- दस-दस के बिखरे मिले नोट व दो बीयर की खाली बोतल मिली

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी तिराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर सोमवार रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने कांउटर का लॉक तोड़कर उसमें रखा लाखों की नकदी उठा ले गए। लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त कर दिया। डीबीआर सिस्टम भी अपने साथ लेकर चले गए। कमरे में दो खाली बीयर की बोतल और दस-दस के कुछ नोट बिखरे मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है।
महुली क्षेत्र के बेलराई गांव निवासी कुलदीप चौधरी पुत्र अर्जुन चौधरी ने पंजाब नेशनल बैंक नाथनगर से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र भगवानपुर पूर्वी में खोल रखा है। मिनी ब्रांच का कार्य नाथनगर के दो सगे भाई अर्पित शर्मा और आनंद शर्मा कार्य करते हैं। सोमवार शाम मिनी ब्रांच बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार को जब केंद्र खोलने पहुंचे तो दुकान के गल्ला में लगा ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी कुलदीप चौधरी के अनुसार मुख्य शटर ताला नहीं तोडा गया। चोर बगल के गली का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। कुलदीप की मानें तो केंद्र पर रखा लगभग एक लाख चौसठ हजार नकदी रुपये कांउटर तोड़कर चोर उडा ले गए। डीबीआर सिस्टम भी गायब है। मौके पर चोरों द्वारा पीकर फेंके गए बीयर का कैन मिला है। घटना की जानकारी के बाद एसओ हरेश तिवारी, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर वीरेंद्र मिश्र के अलावा फॉरेंसिक टीम पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें