फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक ही रात शराब की तीन दुकानों में चोरी

Thu, 09 Jan 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बुधवार की रात्रि महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर कस्बा में स्थित पुलिस बूथ से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित पूर्व विधायक की पत्नी की देसी शराब की दुकान और बीयर की दुकान के अलावा महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे पर स्थित बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीनों दुकानों से करीब तीस हजार नकद और दो पेटी बीयर चुरा लिया।
विज्ञापन

चोरों के सक्रिय गिरोह पुलिस को चुनौती देते हुए महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित पुलिस बूथ से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित ठंडी बीयर की दुकान है। बीयर कि दुकान के मुनीम नरेंद्र कुमार पुत्र मगरे निवासी त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर ने बताया कि सुबह जब दुकान पर आया तो शटर का ताला टूटा था। स्टाॅक चेक किया तो दो पेटी बीयर जिसकी कीमत करीब आठ हजार है चोर उठा ले गए हैं। चंद कदम की दूरी पर पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान की पत्नी शारदा देवी की देसी शराब की दुकान है। पूर्व विधायक ने बताया कि उनके परिवार का रोहित नामक लड़का वहां मुनीम है। वह सुबह छह बजे टहलने जा रहा था तो दुकान की लाइट बुझा देखकर वह दुकान पर गया, तो ताला टूटा मिला। दुकान में फुटकर छह हजार रुपये ले गए।
नाथनगर ठंडी बीयर की दुकान के मालिक गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा निवासी विनोद कुमार जायसवाल पुत्र हरी लाल जायसवाल ने बताया कि उनकी महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे पर भी ठंडी बीयर की दुकान है। जिसके मुनीम प्रमोद जायसवाल है। चोर उसका भी ताला तोड़कर करीब 24570 रुपये उठा ले गए हैं। पुलिस के नाक के नीचे दो प्रमुख कस्बों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। जहां महुली पुलिस हर जगह सीसीटीवी कैमरा और बैरियर लगवाकर अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी में जुटी है। वहीं चोर पुलिस को पहले ही चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने कहा- नहीं हुई है चोरी
इस संबंध में जब थानाध्यक्ष श्याम मोहन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि केवल दुकानों का ताला ही टूटा है। कहीं से कोई सामान गायब नहीं हुआ है। इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर उनके थाने में नहीं दी है। इस तरह की घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम ने जाकर सारे घटनास्थलों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया तथा दुकान के मुनीम और अनुज्ञापियों से भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें