मेंहदावल। मेंहदावल थानाक्षेत्र के सिक्टौर माफी गांव में आम तोड़ने के विवाद में हुए संघर्ष में मृत संतबली यादव के घर बुधवार की रात सेंध काटकर चोरों ने जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबी परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर सीओ की अगुवाई में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।
पुलिस को दी तहरीर में दुर्गेश यादव निवासी सिक्टौर माफी ने बताया कि उनके पुराने खपरैल के मकान में सेंध लगाकर पीछे के दरवाजे से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में रखा एक लाख नकद व और आभूषण चोर उठा ले गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। फील्ड यूनिट तथा सर्विलांस टीम को भौतिक साक्ष्य संकलन करने के लिए बुलाया गया।