फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑटो मोबाइल की दुकान में चोरी, एक लाख का सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के गंगापुरम में ऑटोमोबाइल की एक दुकान में रविवार की रात दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। तहरीर के मुताबिक एक लाख रुपये की कीमत की चोरी का अनुमान है।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र के गंगापुरम में सेंट्रल बैंक के समीप एक ऑटो मोबाइल्स में रविवार की रात दुकान के पीछे का दरवाजा चोर तोड़ दिया गया। सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे और दुकान खोली तो चोरी की वारदात देखकर होश उड़ गए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित उमेश कुमार ने कहा कि रोज की तरह रविवार की रात में दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह आठ बजे दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ था तथा कई सामान गायब थे। इसमें चोर बैट्री, इनवर्टर, चार गत्ता मोबिल, 6500 रुपया उठा ले गए।
इसके साथ ही स्पेयर पार्ट भी गायब हैं। कुल एक लाख रुपये का सामान चोर उठा ले गए हैं। पीड़ित उमेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिली है मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत कर जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें