फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: थाने में गश खाकर गिरी महिला, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाने में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फरियाद लेकर पहुंची एक महिला गश खाकर गिर गई। पुलिस ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। चर्चा है कि वह दुष्कर्म से पीड़ित थी।
विज्ञापन

सोमवार को धनघटा थाने में एक महिला गश खाकर गिर गई। महिला को गिरा देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे। चर्चा है कि एक दिन पहले महिला के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए महिला थाने का चक्कर लगा रही थी। एसओ संतोष मिश्रा का कहना है कि महिला की तबीयत पहले से खराब थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें