फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नव निर्मित हेल्थ सेंटर से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम टुंगपार के नवनिर्मित सरकारी हेल्थ सेंटर से सुबह नौ बजे सटरिंग में लगा हुआ सामान चोरी हो गया। सटरिंग लगाने वाले रामानंद जब सुबह दस बजे मजदूरों के साथ सटरिंग खोलने हेल्थ सेंटर गए तो देखा की सटरिंग पहले से निकला हुआ है और सारा सामान गायब है।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर फोन किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार सुधाकर पांडेय से बात करने का प्रयास किया। गांव के राममिलन यादव ने बताया की कुछ लोग सुबह सटरिंग खोल रहे थे तो लगा की ठेकेदार के लोग होंगे। इस मामले में प्रधान के प्रतिनिधि बिपिन सिंह ने बताया की ठेकेदार से संपर्क किया जा रहा है ,जिम्मेदारी उनकी है उन्ही की देखरेख में कार्य हो रहा था। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें