फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छपिया छितौना स्कूल में एक बार फिर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपिया- छितौना में स्थित जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार की रात एक बार फिर चोरी की वारदात हुई। रात में चोर बरामदे में लगी ग्रिल को उखाड़ कर विद्यालय के अंदर घुस गए। सभी कमरों के ताला तोड़कर उसमें रखा गैस सिलिंडर, चूल्हा, चार पंखा, तीन बोरी चावल, चार बोरी गेहूं, बच्चों के खेल की सामग्री उठा ले गए।
विज्ञापन

विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद शोएब अख्तर ने बुधवार को वारदात की सूचना दुधारा पुलिस और खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी को दी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री मोहम्मद शोएब अख्तर ने बताया कि स्कूल में इससे पहले 26 दिसंबर 2022 को चोरी हुई थी। चोरों का गिरोह आए दिन स्कूल में वारदात को अंजाम दे रहा है। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें