संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा में स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। ग्राम प्रधान जया ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की ।
प्रधान जया ने पुलिस को बताया कि 19/20 फरवरी की रात पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर सीपीयू, मानीटर, यूपीएस, सीसीटीवी कैमरा, डीबीआर, हार्ड डिस्क, की बोर्ड आदि कम्प्यूटर का सामान उठा ले गए। इसके साथ ही कुर्सी, पुराने अभिलेख, पंचायत भवन के गेट को भी क्षति पहुंचाया गया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पंचायत भवन में चोरी का प्रकरण संज्ञान में आया है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।