फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: थाना गेट से चार सौ मीटर दूरी पर चोरी, पुलिस की सक्रियता पर सवाल

Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना गेट से महज चार सौ मीटर दूर उत्तर चौराहा से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग पर आरसीसी सेंटर के पास बुधवार की रात चोर नकब लगा कर एक व्यक्ति के घर में घुस गए। चोर कीमती जेवरात, नकदी और दो पड़ोसियों की साइकिलें भी उठा ले गए। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

महुली कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय बलई सोनकर परिवार के साथ हरिहरपुर मार्ग पर आरसीसी सेंटर के निकट मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार की रात उनका परिवार एक साथ बरामदे में सो रहा था। रात में चोर नकब लगाकर उनके घर में घुस गए। चोर घर में रखे बाॅक्स और बैग उठा ले गए। बृहस्पतिवार भोर में परिजनों को घटना की जानकारी हुई। काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इस दौरान घर से थोड़ी दूर स्थित बगीचे में खाली बाक्स फेंका मिला। गृहस्वामी धर्मेंद्र ने बताया कि बॉक्स में व्यापार के लिए रखे 12,000 रुपये, पत्नी के गोल्लक में करीब आठ हजार नकदी के अलावा टीका, मंगलसूत्र, सीकड़, हार के साथ भतीजी के विवाह के लिए आभूषण रखे गए थे। चोर सारा सामान उठा ले गए। चोर उसके घर से करीब दो लाख के जेवरात उठा ले गए हैं।
इसी तरह पड़ोसी रविन्द्र कुमार और पवन कुमार के दरवाजे पर खड़ी दो साइकिल भी चोर उठा ले गए। महुली थाने से महज चार सौ मीटर दूरी पर हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की सक्रियता औ गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। इस संबंध में एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मौके पर जांच के लिए पुलिस गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें