मेंहदावल। नगर पंचायत के एक मोहल्ले की युवती को गैर समुदाय का युवक मुंबई ले गया। युवती की मां ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस युवती की बरामदगी में लगी है। पुलिस को दी तहरीर में मां ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री मेंहदावल बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं आई। दूरभाष पर पुत्री ने बताया कि राशिद निवासी ग्राम छपिया माफी थाना दुधारा उसे मुंबई ले जा रहा है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनके पुत्री के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गया है। जल्द युवती को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद