संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव में फोन पर गाली व धमकी देने का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता सुमन राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका लड़का अखिल जेल में बंद था। जो 25 फरवरी को जमानत पर छूटा है। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले की बहन उनके लड़के के छूटने की जानकारी होने पर प्रतिदिन फोन कर घर के सदस्यों को गाली, मारने-पीटने की धमकी देती है। वह काफी मनबढ़ किस्म की महिला है, और कभी कुछ भी कर सकती है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद