फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 24 Oct 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मृतक आरिफ की फाइल फोटो
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। दो बाइक की टक्कर में घायल धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवाइचपार निवासी आरिफ की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड निवासी आरिफ (22) 18 अक्तूबर को अपनी बहन वहीसुन्निशा को छोड़ने बाइक से उसके ससुराल ब्रह्मचारी गांव जा रहा था। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सिकड़ा पुलिया के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक में उसकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसके सिर में काफी चोटें आई थीं। एंबुलेंस से उसे सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया और जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख आरिफ को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था।
आरिफ के कान से खून बहना बंद नहीं हो रहा था। डॉक्टर का कहना था कि दिमाग की नस फट गई थी। परिजनों ने आनन-फानन में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में आरिफ का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद से आरिफ कोमा में था। शुक्रवार को जब उसकी हालत बिगड़ी तो लोग उसे लखनऊ ले जाने लगे। रास्ते में ही आरिफ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें