फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के चंदापार गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका 20 वर्षीय युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंदापार गांव निवासी शिववंश मिश्र की 20 साल की बेटी रानी मिश्रा शुक्रवार को कमरे में गई। पुलिस के अनुसार देर तक बाहर नही निकलने पर परिजन बुलाने गए। तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर चीखने चिल्लाने लगे। रानी का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना पर चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। काफी परेशान रहती थी। बार-बार बेहोश भी हो जाती थी। एसओ रजनीश राय का कहना था कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें