फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुकान में फंदे से लटका मिला युवक

Sun, 07 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दिवेश फाइल फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मुंडेरवा। मुंडेरवा थाना के पिपरा सुकाली गांव में रविवार की सुबह दिवेश गुप्ता (20) का फंदे से लटका शव मिला। वह महुली थाना क्षेत्र के मोहनापुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिपरा सुकली निवासी धर्मात्मा यादव उर्फ कोईल की नगहरा चौराहे पर दुकान है। युवक का शव उसकी दुकान के छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। उसके जेब से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा गया है कि जिंदगी से परेशान होकर वह खुदकुशी कर रहा है। सीओ रुधौली और फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, दिवेश, धर्मात्मा यादव के पास रहकर गाड़ी चलाता था और दुकान में ही रहता था। दुकान के बगल में रहने वाले आकाश गौड़ ने सुबह करीब 7:30 बजे दिवेश को फंदे से लटका देखा था। दिवेश के पिता रामानंद गुप्ता के प्रार्थनापत्र के आधार पर सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें