फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महराजगंज का रहने वाला है हादसे में मृत युवक

Sun, 12 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात बाइक और कार से टक्कर हो गई थी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कार सवार घायल हो गया था। रविवार को भाई ने मृतक की पहचान महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के कमासिन खुर्द निवासी धर्मपाल कन्नौजिया पुत्र बहरैची के रूप में की।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे के करीब हाईवे पर एक कार बस्ती की ओर से गोरखपुर जा रही थी। जैसे ही कार खलीलाबाद बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी तभी सामने चल रही एक बाइक से टकरा गई। बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। शनिवार तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। रविवार शाम को कमासिन खुर्द गांव निवासी राजकपूर ने मोर्चरी हाउस आकर शव की पहचान की।
उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई धर्मपाल कन्नौजिया 10 अक्तूबर को रात नौ बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल से बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह खलीलाबाद बाईपास ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे तभी एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके भाई के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें