फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घाघरा नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने घाघरा नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन

तलाश में जुटे रहे गोताखोर, नहीं चल सका पता
धनघटा (संतकबीरनगर)। रविवार शाम चपरा पूर्वी गांव निवासी युवक ने बिडहर घाट पुल पर बाइक खड़ी कर घाघरा नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदता देख लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस ने तहसील प्रशासन से एसडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की है। बिडहर घाट पुलिस चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि चपरा पूर्वी गांव के लोनियान टोला निवासी 22 वर्षीय मनीष चौहान पुत्र राम संवारे चौहान बाइक से तेज गति से बिडहर घाट पुल पर पहुंचा। बाइक को पुल के बीचोंबीच खड़ी कर घाघरा नदी में कूद गया। उस समय पुल से होकर आने-जाने वाले लोग उसे नदी में कूदते देखकर शोर मचाया। उसके बाद स्थानीय गोताखोर नाव लेकर नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी नदी में उसके कूदने की सूचना पर परिवार के लोग सहम गए। उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें