बिजली गिरने से किसान की मौत
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। बिजली गिरने से रविवार को किसान की मौत हो गई। किसान खेत में कीटनाशक डाल कर घर लौट रहा था।
नगर पंचायत मेंहदावल के केवटलिया अव्वल निवासी 50 वर्षीय किसान देवता रविवार दोपहर में कटेला सीवान स्थित धान की फसल में कीटनाशक डालने गए थे। वह खेत में दवा डालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई।इस दौरान बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया। सूचना के बाद आसपास के लोगों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। झुलसे किसान को लोग सामुदायिक मेंहदावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कराया गया है।