फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के दिन नदारद हो गया युवक, नहीं गई बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह के दिन नदारद हो गया युवक, नहीं गई बरात
विज्ञापन

दुधारा थाना क्षेत्र के परसामीर गांव का मामला
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। दुधारा थाना क्षेत्र के परसामीर निवासी एक युवक निकाह के दिन चुपचाप नदारद हो गया। इससे परिजनों समेत रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। पिता ने दुधारा थाने ने बेटे के लापता होने की तहरीर दी है।
परसामीर निवासी 24 वर्षीय युवक के पिता मोहम्मद असलम ने दुधारा थाने में तहरीर देकर कहा है कि रविवार को उनके पुत्र का निकाह था और बरात जानी थी। बरात कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर में जानी थी। पिता के मुताबिक बेटा सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और ढूंढने लगे। उसका पता नहीं लग पाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुधारा अनिल कुमार दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है तथा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें