फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआई समेत 28 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले

Thu, 11 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार की देर रात एक एसआई समेत 28 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने बताया कि एसआई सभाशंकर पांडेय को रिट सेल से यातायात में तैनात किया गया है। यातायात में 4 हेड कांस्टेबल एवं विभिन्न थानों व कार्यालय से 18 कांस्टेबल को नई तैनाती दी गई है। हेड कांस्टेबल घनश्याम मणि को कार्यालय बेलहरकला से हेड मोहर्रिर थाना बेलहरकला, बृजेश कुमार यादव बेलहरकला से हेड मोहर्रिर थाना कोतवाली खलीलाबाद, कांस्टेबल अशोक वर्मा कोतवाली खलीलाबाद से थाना मेंहदावल तैनात किया गया है। साथ ही दो महिला कांस्टेबल के भी कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें