फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में जाने की जिद पर अड़ी महिला दूसरे दिन भी धरने पर बैठी रही

Tue, 19 Nov 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव में एक महिला दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ पति के घर के सामने दो दिन से धरना पर बैठी हुई है। महिला का आरोप है कि उसके पति दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिए और दूसरी शादी कर लिए। वहीं महिला के दूसरे दिन धरने पर बैठे रहने के बाद भी उसकी सुधि लेने कोई नहीं पहुंचा। प्रजापतिपुर गांव में सुनीता सिंह अपने बच्चों के साथ दूसरे दिन भी पति के घर के सामने धरने पर बैठी रही। ग्रामीण भी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं पीड़िता भी घर रखने के अपने जिद पर अड़ी हुई है। स्थानीय थाना अथवा जिम्मेदार अधिकारी भी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


सुनीता का कहना है कि ऐसी दशा में वह अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं। ससुराली दहेज के लालच में घर से निकाल दिए। वहीं सोमवार को सुनीता जब ससुराल पहुंचकर घर में घुसने की कोशिश की तो उसे घुसने नहीं दिया गया। जिसके कारण वह पति के घर के सामने बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई। वहीं दूसरे दिन भी कोई सुधि लेने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें