फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला ने पुलिस के सामने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। थाना क्षेत्र के सिसवनिया में सार्वजनिक भूमिगत नाली निर्माण को लेकर रविवार को एक महिला ने कुछ समर्थक के साथ पुलिस के सामने हंगामा किया। उसने भूमिगत नाली निर्माण को रोक दिया। इस घटना से दर्जनों मनरेगा मजदूरों को वापस जाना पड़ा।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवानिया में रविवार को ग्राम प्रधान द्वारा एक दर्जन से अधिक मजदूरों के साथ ब्लॉक द्वारा प्रस्तावित सार्वजनिक भूमिगत नाली का निर्माण कर रहे थे। उसी दौरान गांव की दो महिलाओं ने दरवाजे के सामने से भूमिगत नाली निर्माण को रोक दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस के सामने भी हंगामा शुरू कर दिया और मजदूरों को बिना काम किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि महिला द्वारा ग्राम समाज व नाले की जमीन पर कब्जा किया है, और सार्वजनिक नाला निर्माण को अवरुद्ध कर रही है। ग्राम प्रधान राजन सिंह ने बताया कि महिला बिना किसी ठोस कारण के बेवजह काम रुकवा रही है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने के बाद महिला के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें