फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक सप्ताह तक मौसम में रहेगी तल्खी, उमस भरी में गर्मी से बढ़ी परेशानी

Tue, 23 Jul 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

- सुबह से ही तेज धूप निकलने से स्कूली बच्चों को जूझना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी बादल छा जा रहे हैं। रविवार को सुबह से ही तेज धूप रहा, जिसके कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि कुछ देर के लिए बादल छाए रहे, लेकिन इससे भी लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुसाबिक मौसम में अगले एक सप्ताह तक तल्खी बने रहने की संभावना है
सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बीच सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। जो लोग बाहर निकले वह पसीने तर-बदतर थे। साथ ही लोग छांव की तलाश में भटकते रहे। कुछ लोगों ने मेंहदावल बाईपास तो कुछ लोग मुखलिसपुर तिराहा के ओवरब्रिज के नीचे ठहरकर खुद को तेज धूप से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीच में कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए गए, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। वजह यह है कि बारिश नहीं हुई है। शहर निवासी मुरलीधर, राजेश कुमार आदि ने कहा कि सोमवार को तेज धूप होेने से उमस बढ़ गई, जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम में अगले एक सप्ताह तक तल्खी बने रहने की संभावना है। बारिश काफी कम होने के आसार है। ऐसे में लोगों को अभी उसम भरी गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें