फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम ने ली करवट, हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Thu, 29 Jan 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बार आते जाते लोग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम ने फिर करवट ली है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही तेज हवा चलती रही। इस बीच हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना रहा। ठंडक में भी कमी आ आई थी, लेकिन बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छा गए। साथ ही तेज हवा चलती रही। इस बीच रुक- रुक कर बूंदाबांदी होती रही, हालांकि तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंड जरूर बढ़ गई है। जिससे लोग थोड़ा परेशान रहे। जो लोग घर से निकले वह लोग ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर आए। बीच- बीच में हल्की धूप भी खिली। हालांकि, कुछ देर बार फिर से बादल छा गया। इसके साथ ही हवा चल रही थी। जिससे गलन बढ़ गई। मौसम के बदलाव पर किसानों की भी नजर टिकी हुई है। यदि हल्की बारिश हुई तो गेहूं ही फसल को फायदा पहुंच सकता है और फसल का विकास तेजी से होगा, किसानों को सिंचाई से राहत मिल जाएगी, लेकिन यदि तेज बारिश हुई तो सरसों व आलू की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी हुई है, इससे फसल को लाभ पहुंचेगा। सरसों व आलू की फसल को भी कोई नुकसान नहीं है।
0
मौसम में बदलाव हुआ है। अभी दो दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बारिश की संभावना भी बनी हुई है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें