फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदला मौसम...सुबह से निकली धूप, ठंड से मिली राहत

Tue, 13 Jan 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
.धूप निकली तो सड़क पर बढ़ी चहल पहल-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में अचानक बदलाव हो गया है। सोमवार को सुबह सात बजे ही धूप निकल गई। पूरे दिन धूप बनी ररही। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। बाजारों व कस्बों में रौनक देखने को मिली। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते दिखे। हालांकि शाम होने के बाद ठंड का असर दिखा। जो लोग शहर में रहे वह अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह सात बजे से ही धूप निकल गई और पूरे दिन धूप बनी रही।
लोग धूप का आनंद लेते रहे। साथ ही बाजारों व कस्बों में भी चहल- पहल रही। लोग जरूरी सामान की खरीदारी में लगे रहे। कई दिनों से कोहरे और ठंड से परेशान लोगों को धूप निकलने से काफी राहत मिली है। लोग वापस घर लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए और खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। इधर, नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर में 40 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें