फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी का जलस्तर घटा, फिर भी खतरे के निशान से ऊपर

विज्ञापन
मेंहदावल तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी का घट रहा जलस्तर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राप्ती नदी का जलस्तर घटा, फिर भी खतरे के निशान से ऊपर
विज्ञापन

ड्रेनज खंड व स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। राप्ती नदी के जलस्तर में मंगलवार को पांच सेंटीमीटर की गिरावट आई है। फिर भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। विभागीय अधिकारी अब भी मौके पर कैंप कर रहे हैं।
मेंहदावल क्षेत्र के करमैनी-बेलौली तटबंध पर राप्ती नदी का जलस्तर सोमवार को लाल निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था, लेकिन मंगलवार को बढे़ हुए जलस्तर में गिरावट आई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पांच सेमी नदी का जलस्तर कम हुआ है। लाल निशान 79.50 सेमी से नदी का जलस्तर 15 सेमी अधिक है।
विज्ञापन

जलस्तर का दबाव भले ही तटबंध पर न हो, लेकिन कई स्थानों पर जलस्तर तटबंध को छू रही है और कटान कर रही है। आवश्यकता अनुसार तटबंध को सुरक्षित करने के लिए कार्य भी कराए जा रहे हैं। जलस्तर घटने से क्षेत्रीय लोग व ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारी राहत की सांस ले रहे हैं। ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि खतरे के निशान से राप्ती का जलस्तर 15 सेमी ऊपर है। तटबंध पर जलस्तर का कोई प्रभाव नही है। बांध पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को दिया गया अनाज
पौली। बाढ़ की मार झेल चुके नरायनपुर के ग्रामीणों में मंगलवार को तहसील प्रशासन की ओर से अनाज का किट वितरित किया गया।
सरयू नदी की बाढ़ का पानी घटने से अब लोगों का जन जीवन पटरी पर लौट रही है। बाढ़ से फसल व घरों में रखा अनाज बर्बाद होने से लोगों के सामने दो जून के निवाले की समस्या उत्पन्न हो गई है। नरायनपुर के ग्रामीणों में बाढ़ पीड़ित सूची के अनुसार 580 के सापेक्ष 330 बाढ़ पीड़ितों को अनाज का किट का वितरित किया गया। हल्का लेखपाल प्रणव पटेल ने बताया कि बाकी लोगों को जल्द अनाज का किट दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अर्जुन राजभर, विनोद, लाल चंद , जिया लाल, रामरेखा, नेवास, राजमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें