संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी पीड़िता की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसके संबंध में पीड़िता ने थाने पर 10 जनवरी को अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना दुधारा पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।