फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्राॅस कंट्री में संदीप व रजनी ने मारी बाजी

Sat, 27 Jan 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एथलेटिक्स में 10 खिलाड़ी प्रथम स्थान पर
विज्ञापन

-स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में शुक्रवार को पांच किलोमीटर की क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। जिसमे संदीप व रजनी विजेता रहे। इसी तरह से एथलेक्टिस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को एसडीएम सदर ने पुरस्कृत किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 5 किलोमीटर क्राॅस कंट्री रेस प्रतियोगिता में 57 बालक और 32 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कमलेश व श्रद्धा यादव द्वितीय स्थान पर रही। सूरज यादव और सुमन को तीसरा स्थान मिला। साथ ही विशाल व सपना को चौथा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर की दौड़ में अमरजीत व नेहा प्रथम, सत्यम और दिव्या द्वितीय और विकास व अंशिका तीसरे पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में रितेश और मनीषा प्रथम, शुभम और श्रद्धा द्वितीय और विकास व काजल तीसरे पर रही। 400 मीटर दौड़ में संदीप और सुमन प्रथम, रितेश और प्रिया द्वितीय तथा शुभम और शालिनी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसी तरह से 800 मीटर दौड़ में रतनजीत और माला प्रथम, सूरज और निकिता द्वितीय तथा अनीस और परी तीसरे पर रही। 1500 मीटर दौड़ में देवऋषि और दिव्या प्रथम, बुद्धिराम और सपना द्वितीय तथा पवन और चांदनी तीसरे पर रही। प्रतियोगिता में विजयी खिलाडियों को एसडीएम शैलेश दुबे ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रमेश प्रसाद, मनोज यादव, यादवेंद्र यादव, अमन सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राज सिंह, संदीप यादव, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें