फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस के पहरे में दहशत के बीच गुजरी गांव वालों की रात

Sat, 25 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मडपौना गांव में पसरा सन्नाटा -संवाद
विज्ञापन
धनघटा/रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के मडपौना गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम दो गुटों में हुई मारपीट के बाद शुक्रवार की रात पुलिस गांव में मुस्तैद रही। वहीं गांव के लोग पुलिस के दहशत और दुश्मनों के बीच रात गुजारने को विवस रहे। शुक्रवार को दिन में भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुरुष वर्ग की मौजूदगी न के बराबर रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि मडपौना गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो गुटों में बृहस्पतिवार की देर शाम खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से 18 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर देख उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को भी जारी रहा।
पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की 11 नामजद और 30 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। गांव के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में तनाव लंबे समय से चला रहा था। एक-दूसरे के साथ विवाद भी आए दिन होता रहता था लेकिन इस तरह की घटना घटित नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में वर्तमान प्रधान जहां दमदारी के साथ अपने लोगों का सहयोग करते रहे तो वहीं विपक्ष भी किसी मामले में पीछे नहीं था। बुधवार को कुआनो नदी के सिसवनिया घाट पर लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान भी दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी। जिसे वहां पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इस गांव में विवाद को हवा देने में शराब की भी अहम भूमिका है।
गांव में कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा भी होता है तो वहीं देसी शराब की सरकारी दुकान पर भी बराबर भीड़ लगी रहती है जिसका सेवन करने में युवा वर्ग पीछे नहीं है। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे का कहना है कि वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात की पहचान करने में भी पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें