फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पोल टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। बकौली कला गांव में जाने वाला विद्युत पोल एक माह पहले ट्रक के चपेट में आने से टूट गया। इससे करीब दो सौ घरों में अंधेरा छाया हुआ है। गांव के लोग पोल खड़ा कर सप्लाई बहाल कराने की मांग विद्युत निगम से कई  बार कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज गांव के लोग शनिवार को प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र गुप्ता, रामनवल, श्रीराम , दयाराम, अमरेश, रमाकांत आदि का कहना है कि गांव में विद्युत की सप्लाई राम जानकी मार्ग के किनारे खड़े किए गए विद्युत पोल के माध्यम से जाती है। पिछले महीने ट्रक की टक्कर से पोल टूटकर गिर गया। इससे विद्युत सप्लाई ठप है। ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर दो दिनों अंदर विद्युत सप्लाई बहाल नहीं की गई तो संपूर्ण समाधान दिवस पर विद्युत निगम की मनमानी से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की जाएगी। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें