फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने नाले की मरम्मत की मांग की

Sun, 28 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमार्ग पर हुए जलजमाव के बीच प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण अब्दुल गफ्फार, जाहिद अली, कल्लू, अली रजा, इकराम हुसेन, सुभानल्लाह ने बताया कि मुख्य मार्ग की पुलिया से होकर दर्जनों गांवों के नाली का पानी बखिरा झील में चला जाता है।
विज्ञापन

 गांव का ही एक व्यक्ति द्वारा नाले की आधे से अधिक चौड़ाई पर कब्जा करके निर्माण कार्य किया जा रहा है। शेष नाले को भी मिट्टी से पाटकर जलनिकासी को एक पखवारे से अवरुद्ध किया हुआ है।
 नाला बाधित किए जाने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आस-पास रहने वाले ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है।
 हालात इस कदर बदहाल है कि  नाली का गंदा पानी घरों में घुसने के साथ ही खलीलाबाद-मेंहदावल मुख्यमार्ग पर एकत्रित होने लगा है।
 इससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
  तीन दिन से मुख्यमार्ग पर जलजमाव की समस्या होने के बाद भी इसी रास्ते आवागमन करने वाले नेता व जनपद स्तरीय अधिकारी भी इसकी   अनदेखी कर चले जा जाने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सालों से इस गांव के लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है, किंतु स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान व प्रशासनिक अधिकारियो की टालने वाली आदतों से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
 इसका खामियाजा बखिरा, अमरडोभा, लेडुवा-महुआ की हजारों की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि क्षेत्र की इस बेहद जटिल व गंभीर समस्या का निराकरण शीघ्र ही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें