फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलाव पर ग्राम सुरक्षा समिति के साथ अपराध रोकने पर मंथन

Thu, 15 Jan 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार की रात पुलिस टीम ने अलाव पर ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। चोरी की रोकथाम पर सदस्यों के साथ चर्चा की। गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। दिन में फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील किया गया। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपील किया कि वह अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें