फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन को लेकर हंगामा किया

Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक में हंगामा किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 सेमरियावां विकास खंड के ग्राम पंचायत बडेला में कोटे के चयन को लेकर मंगलवार को तीसरी बैठक ग्राम प्रधान रामसागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान कोटेदार के चयन का जब मामला आया तो ग्रामीण हंगामा करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों को दो गुट हो गया। एक गुट हाथ उठाकर चयन कराने की मांग करने लगा तो दूसरा गुट वोटिंग के माध्यम से चयन की मांग कर रहा था। हंगामा बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना कांटे पुलिस चौकी को दे दी। मौके पर पहुंची पुुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। ग्राम विकास अधिकारी अनिल चौधरी ने हंगामे के चलते बैठक को स्थगित कर दिया और कहा कि अब पुलिस की निगरानी में कोटे का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन

बड़ेला गांव में इससे पूर्व नौ अप्रैल और 28 अप्रैल को कोटे के चयन को लेकर बैठक हुई थी। इस दौरान भी हंगामा हुआ था इसके चलते बैठक को स्थगित कर दिया था। मंगलवा को तीसरी बैठक बुलाई गई थी। बैठक में ग्रामीण सुनील, परमात्मा, पंकज, दीनानाथ, रामजनम, राजाराम, इसराम आदि का कहना था कि कोटे का चयन हाथ उठाकर किया जाए। इसी दौरान ग्रामीण योगेंद्र कुमार, अजय कुमार, दीपक, चेतराम, रियाज, बबलू, लल्ला प्रसाद, हनुमान, रविंद्र आदि का कहना था कि कोटे का चयन वोट के माध्यम से कराया जाए।
जिसको लेकर दोनों पक्ष काफी हंगामा करने लगे। हंगमा बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना कांटे पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से शांत कराया। ग्राम विकास अधिकारी अनिल चौधरी का कहना था कि तीन बार बैठक हुई है पर कोटे के चयन को लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। इसके साथ ही अगली बैठक पुलिस की निगरानी में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें