फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमिगत नाली को उखाड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुगाड़ा के राजस्व गांव में भैंसही जोत कला में पुराना रास्ता खड़ंजा से निर्मित है। उसी रास्ते के बीच सार्वजनिक जल निकासी के लिए भूमिगत नाली का निर्माण किया जा रहा है, जिसे गांव के कुछ लोगों ने कार्य रुकवा दिया। साथ ही भूमिगत नाली उखाड़ दी। रास्ते पर कब्जा जमा रहे हैं। ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रामउग्रह, जयकरन, बनवारी, बीरबल, राजबली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें