संतकबीरनगर। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। खलीलाबाद के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री (16) के साथ आर्यन वर्मा द्वारा आए दिन छेड़छाड़ की जा रही है। जब भी मेरी पुत्री पढ़ाई या किसी कार्य से घर से बाहर निकलती है, तो आर्यन उसका पीछा करता है। उसके साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ करता है। इस कार्य में उक्त लड़के के एक साथी नितेश मौर्य भी शामिल है। जब मैंने विरोध किया तो उसने और उसके साथियों ने मुझे और मेरे पूरे परिवार को मेरे घर में ही आकर कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद