फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने के सिखाए गए गुर

विज्ञापन
-मतदाताओं को जागरूक करने के सिखाए गए गुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हर क्षेत्र में परिवर्तन जरूरी है, लेकिन यह परिवर्तन सकारात्मक हो इसके लिए जरूरी है कि सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिले। लोकसभा चुनाव मतदाताओं के साथ-साथ अफसरों के लिए भी एक ऐसा अवसर है जहां वे सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन आयोग की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षक निवोदिता सिंह ने कहीं। नेतृत्वकर्ता और प्रेरणा के गुणों के विकास के लिए आयोजित इस कार्यशाला में अफसरों को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को योग्य नेतृत्व चुनने के लिए किस तरह से प्रेरित किया जा सकता है, इसके लिए जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें चुनाव प्रबंधन के गुण भी सिखाए गए। प्रशिक्षक ने कहा कि सही परिवर्तन के लिए जरूरी है कि व्यक्ति खुद से प्रेरित हो। मतदाता जागरूकता शिविरों के आयोजन का असल उद्देश्य भी यही होता है कि चुनाव में मतदाता अपने लिए योग्य नेतृत्व का चयन करने के लिए खुद प्रेरित हों। कार्यशाला में लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य कार्मिक अधिकारी सीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम सदर एसपी सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, पीसी विश्वकर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, बीईओ नरेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ. टीपी मिश्रा, डीपीओ विजयश्री समेत कई जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें