फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वन विभाग की जानकारी के बिना गायब हो गया बारिश में गिरा पेड़

Wed, 30 Jul 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली टैक्सी स्टैंड चौराहे के निकट सोमवार देर शाम करीब आठ बजे रिमझिम बारिश के बीच एक पेड़ जड़ सहित उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया। लेकिन रातों रात उक्त पेड़ की लकड़ी गायब हो गई। इसकी भनक पुलिस और वन विभाग तक को नहीं लग सकी।
विज्ञापन

वर्षों पूर्व हरियाली के तहत वन विभाग द्वारा महुली-नाथनगर मार्ग पर पौध रोपण किया गया था। समय के साथ उक्त पेड़ बड़ा हो गया। राहगीरों के अलावा स्थानीय लोगों को इस प्रचंड गर्मी में राहत दे रहा था। छायादार होने के चलते काफी सुकून मिलता था। लेकिन सोमवार देर रात करीब आठ बजे रिमझिम बारिश के बीच अचानक पेड़ जमींदोज हो गया। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम से कोई नही पहुंचा।
स्थानीय लोग टहनी काटकर किसी तरह आवागमन शुरू कराया। लेकिन रातों रात कीमती पेड़ को काटकर कोई उठा ले गया। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। फिर भी अपने स्तर से इसकी जांच कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें