फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर, क्षतिग्रस्त

Tue, 28 Oct 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित मंझरिया पशु बाजार के सामने मंगलवार को शाम ट्रेलर व ट्रक आपस में टकरा गए। इससे ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से ट्रेलर को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के रामपुर रेवटी गांव निवासी ट्रेलर चालक राकेश सिंह ने बताया कि वह अपने ट्रेलर में बभनान से चीनी लादकर झंझारपुर बिहार जा रहा था। मंझरिया धौरहरा स्थित मिर्जा पशु बाजार पहुंचा ही था कि अचानक एक ट्रक हाईवे पर आ गया और जब तक कुछ समझ पाता उनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। उसने किसी तरह से अपने आप को सुरक्षित किया। इस घटना में ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए। चालक राकेश सिंह व खलासी ऊधम पुत्र महेश को हल्की चोटें आईं। उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रेलर को डिवाइडर से हटवाकर आवागमन बहाल कराई गई। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहन कब्जे में है। कोई भी तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें