संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने महाकुंभ-2025 प्रयागराज के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय को “महाकुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने सेवा मेडल लगाकर सीओ के कार्यों की सराहना की। कहा कि सीओ ने न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा, पीआरओ दुर्गेश कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीओ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।