संतकबीरनगर। फैजान जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में दो सहायक अध्यापकों मालती और नंदू की नियुक्ति के मामले में कोर्ट का आदेश बीएसए से छिपाने पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल ने तत्कालीन पटल सहायक व वर्तमान में जेडी बस्ती कार्यालय में तैनात विजय कुमार को सोमवार को निलंबित कर दिया। उन्हें बस्ती डायट से संंबद्ध कर दिया गया है। फैजान जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में वर्ष 2001 में दो सहायक अध्यापक मालती और नंदू की नियुक्ति हुई थी। कई साल तक सैलरी नहीं मिलने पर वर्ष 2012 में उन्होंने कोर्ट में अलील की। मई 2023 में कोर्ट ने तत्कालीन बीएसए अतुल तिवारी को मामले की जांच कर दोनों को सैलरी जारी करने का आदेश दिया। और उसकी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने को कहा। बीएसए ने प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट भेज दी लेकिन कोर्ट को दोनों की नियुक्ति से जुड़ी कुछ बातें खटकीं।
कोर्ट ने पूछा कि जब दोनों शिक्षकों की नियुक्ति एक विज्ञप्ति पर की गई तो तैनाती तिथि अलग-अलग क्यों है। इसका कोर्ट ने बीएसए से जवाब मांगा पर जवाब नहीं भेजा गया। ी