फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मलमास के तीसरे मंगलवार को प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर बाबा तामेश्वरधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
बाबा तामेश्वरनाथ धाम सदियों पुराना मंदिर है। यह श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंगलवार होने के कारण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन के अनुसार मंगलवार को करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम पर सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। यही कारण है कि मलमास और सावन जैसे पवित्र अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें