फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदा लगाकर किशोरी ने दी जान

Mon, 05 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मडपौना गांव निवासी किशोरी के आत्महत्या के मामले में अस्पताल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करती पुलिस
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के मड़पौना में 15 वर्षीय किशोरी ने रविवार की सुबह कमरे में छत के कुंडे से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर किशोरी के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मड़पौना गांव के शेषअवतार की 15 वर्षीय बेटी रोशनी रविवार की सुबह करीब 9 बजे कमरे में गई और काफी समय तक बाहर नहीं आई। संदेह होने पर परिवार के लोग कमरे में गए तो रोशनी गमछे को गले में बांधकर छत के कुंडे से लटक रही थी। आनन फानन में उसे उतार कर परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। वहां देखने के बाद डॉक्टर ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोशनी के पिता शेषअवतार का कहना है कि रोशनी की दिमागी की हालत ठीक नहीं थी। बेटी की मौत से वह गमगीन थे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें