फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों की जांच करेगी टीम

Mon, 26 Sep 2016 11:24 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा योजना से क्षेत्र पंचायत के जरिए कराए गए कार्यों की जांच के लिए डीएम ने ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित कर दी है। जांच टीम को 15 दिनों के भीतर सत्यापन करके रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है। सत्यापन रिपोर्ट आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ को भी भेजा जाएगा। मनरेगा के कार्यो की जांच की शुरू हुई कवायद से हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


  वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजना से जिले के छह ब्लॉकों में कार्यदाई संस्था क्षेत्र पंचायत के जरिए तीन करोड़ 52 लाख  खर्च कर काम कराए गए है। जिसमें खलीलाबाद में तीन लाख 85 हजार, बघौली में  43 लाख 58 हजार, सांथा में 65 लाख 72 हजार, मेंहदावल में 17 लाख 88 हजार ,हैसर बाजार में 116 लाख और पौली में 103 लाख रुपये क्षेत्र पंचायत के जरिए खर्च कर काम कराया गया है। पीडी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक में जांच के लिए सीएमओ के नेतृत्व में गठित टीम में नलकूप के सहायक अभियंता गोरख प्रसाद और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अरविंद यादव शामिल है। 

  बघौली ब्लॉक में एक्सईएन नलकूप  के सहयोग में रवींद्र चंद वीडीओ और  प्रदीप कुमार अवर अभियंता नलकूप खंड, मेंहदावल ब्लॉक में डीएओ, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड विनय मोहन, ग्राम पंचायत अधिकारी मोतीराम, सांथा में सहायक आयुक्त  एवं जिला निबंधक,  ए के सिंह सहायक अभियंता जल निगम, जेई लोक निर्माण विभाग बीपी सिंह, हैंसर बाजार में बीएसए, सहायक अभियंता सरयूनहर खंड आर बी सिंह,जेई  सुरेश कुमार और पौली ब्लॉक में डीपीओ, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग फिरदौस रहमानी व अवर अभियंता जल निगम आशुतोष कुमार नामित हुए है।
विज्ञापन


  जांच टीम को निर्देश दिया है कि बीडीओ से संपर्क स्थापित कर  क्षेत्र पंचायत के जरिए कराए गए कार्यो का अभिलेख प्राप्त कर लें और परियोजनावार भौतिक सत्यापन कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें