एआरसीपीजी कॉलेज में विजेता प्रतिभागी-
सेमरियावां। एआरसी पीजी कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक शमशेर अहमद रहे। जिन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। स्पोर्ट्स मीट के दौरान छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शतरंज बालक वर्ग में मोहम्मद आरिफ तथा बालिका वर्ग में कायनात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कैरम में मो. साकिब, बैडमिंटन में बालिका डबल में साना एवं अर्शिया, जबकि बालक डबल में मो. हमजा और मो. अल्तमस विजेता रहे। गर्ल्स सिंगल में आरुषि ने बाजी मारी। स्लो साइक्लिंग में बालक वर्ग में शोएब अहमद तथा गर्ल्स वर्ग में साना खान विजेता रही। रस्साकशी में बालक वर्ग में सी प्लस प्लस टीम तथा गर्ल्स वर्ग में सी प्रोग्रामिंग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट टूर्नामेंट में सी प्रोग्रामिंग टीम विजेता घोषित की गई। मुख्य अतिथि शमशेर अहमद ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दौरान इंजीनियर मुहम्मद मुकर्रम, प्राचार्य डॉ. श्रवण कुमार, शबीह अहमद सिद्दीकी, डॉ. इमरान अहमद, डॉ. गुफरान अहमद, वजहुल कमर, अयूब अहमद, डॉ. रुखसार फातमा, हरीश चंद शर्मा, डॉ. नगमा तबस्सुम, शमीम बनो, स्मिता श्रीवास्तव, अनुपमा शुक्ला, आशा यादव, नर सिंह यादव, पवन यादव, संग्राम भारती आदि उपस्थित रहे।