- क्षेत्र के गोपालपुर में खनन की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे
- खनन अधिकारी ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के गोपालपुर में अवैध खनन की शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारी वापस लौट रहे थे कि मोतीपुर में अवैध खनन हो रहा था, जिस पर अधिकारी रुक गए, लेकिन ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त करने लगे। किसी तरह से खनन अधिकारी वहां से निकल सके। उनकी सूचना पर एसडीएम मेंहदावल व बेलहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खनन विभाग के अधिकारियों ने बेलहर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
दिए गए तहरीर में खनन अधिकारी नरेश कुमार महतो ने लिखा है कि राकेश कुमार चौधरी पुत्र रामनरेश चौधरी निवासी रमवापुर सरकारी ने शिकायत किया था कि उनके खेत से रात में अवैध मिट्टी खनन का चोरी कर लिया गया। जिसकी शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे थे। वापस आ रहे थे मोतीपुर के सीवान में ट्रैक्टर लोडर खनन करते हुए मिली। इसके बाद खेत में खनन की माप ट्रैक्टर का नंबर लेकर वापस आ रहे थे। अभी सीएचसी लोहरसन के सामने ही पहुंचे थे की 30 से 35 अज्ञात लोगों के साथ गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिए तथा चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके अलावा सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। सूचना एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार व बेलहर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। घटना की तहरीर देकर सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।