बखिरा। रविवार को बढ़या बाबू गांव में खेल मैदान के लिए पैमाइश करने गई टीम पर राजस्व और पुलिस टीम प्श्र गांव के कुछ लोगाें ने हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस कारवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार को राजस्व और पुलिस टीम बढ़या बाबू गांव में खेल मैदान की पैमाइश करने के लिए गई थी। जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था।
ग्राम प्रधान पैमाइश के लिए गई राजस्व टीम के साथ पैमाइश करवा रहे थे। इससे नाराज होकर टीम पर पैमाइश के दौरान कब्जा करने वाले लोगों ने हमला कर दिया। विरोधियों ने टीम से हाथापाई भी कर ली। पुलिस की सक्रियता से विरोधी मौके से भाग गए। राजस्व टीम घटनास्थल से थाने में आकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के तहरीर दी है।
इस संबंध में एसओ लालबिहारी निषाद ने बताया पैमाइश के दौरान राजस्व टीम से मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।