लोहरौली। विकास खण्ड बेलहर कला की ग्राम पंचायत लोहरौली ठुकराई में कराए गए विकास कार्यों में गड़बडी की पर बुधवार को डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने जांच की। शिकायतकर्ता निसार अहमद, इशरार,सोहन, शम्भू, गुड्डू तथा शमी मोहम्मद ने डीएम से लोहरौली ठुकराई में कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच आख्या देने के लिए आदेशित किया था। टीम में शामिल उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी शशांक तथा सहायक अभियंता बिमल कुमार ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने स्कूल के अंदर बनवाए गए शौचालय तथा कैंपस के अंदर इंटरलाकिंग कार्य सहित अन्य कार्यों को देखा। टीम ने रिपोर्ट डीएम को उपलब्ध कराने की बात कही।