फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गायब पशुओं के मामले में एसपी से शिकायत

Thu, 12 Oct 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बखिरा क्षेत्र के लेडुआ-महुआ से तीन दिनाें से लापता मवेशियों का पता नहीं चला। पीड़ित पशु मालिक ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर मीट विक्रेता पर पशु को गायब करके हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित बसंत पुत्र शिवनाथ का आरोप है कि उसके गांव में मीट की दुकान है। मीट दुकान खुलने से कई पशु गायब हो चुके है। आरोप है कि 30 सितंबर को उसके दो मवेशी चरने गए थे, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। मंगलवार की रात में भी एक गर्भवती मवेशी चोरी हो गया। उसने आशंका जताई कि मीट की शॉप खुलने के बाद से ही क्षेत्र से कई पशु गायब हो चुके हैं। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें