फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टैक्स बार एसोसिएशन ने पूर्व डीजीसी को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Dec 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पूर्व डीजीसी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे टैक्स बार एसोसिएशन के अ​धिवक्ता । स्रोत - अ​ध - फोटो : 1
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्व डीजीसी और वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद राय और उनके छोटे पुत्र प्रसून राय के मार्ग दुर्घटना में निधन पर टैक्स बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित की। पीड़ित परिवार के घर जाकर उनको 25500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के संरक्षक एडवोकेट श्रवण अग्रहरि, सहित सभी पदाधिकारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की बात की। संघ के अध्यक्ष पतंजलि अग्रहरि ने कहा आनंद राय न्याय, सत्य और गरिमा के प्रतीक थे। उनका असमय जाना संपूर्ण अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। एसोसिएशन ने शोकाकुल परिवार को 25500 रुपए का आर्थिक सहायता देने के साथ परिवार को किसी भी आवयश्कता पर उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति धैर्य और संबल प्रदान करें।शोकसभा में पतंजलि अग्रहरि, महामंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद दानिश, शशिवेश विश्वकर्मा, संजय कुमार गौड़ सहित सभी अधिवक्ताओं ने दोनो के सम्मान में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें