धूप निकलने के बाद खेलते हुए बच्चे-संवाद
- फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार को सुबह से ही धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। ऐसे में बाजारों व कस्बों में चहल-पहल देखने को मिली।
लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। हालांकि गलन का असर बना रहा। सूर्य के अस्त होने के साथ ही ठंड और गलन के कारण लोग जल्दी ही घर चले गए। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक धूप निकलेगी, लेकिन अभी गलन का असर बना रहेगा।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को सुबह सात बजे से ही धूप निकली। इससे लोग जल्दी जगे और रोजमर्रा के कार्याे में जुट गए। दिन भर धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। बच्चे जहां खेलने- कूदने में व्यस्त रहे वहीं बाजारों व कस्बों में रौनक देखने को मिली। बाजारों में लोग खरीदारी करते दिखे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। शाम होने के बाद फिर ठंड और गलन का असर देखने को मिला। जिससे लोग जल्दी ही घर लौट गए। जो लोग शहर मेंं रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। इस बीच नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके।